Saturday, May 8, 2010

कितनी सुरक्षित हैं मामा की भांजियाँ ?


लोगों में मामा के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लड़कियों के विकास और सुरक्षा के लिए लाडली लक्ष्मी योजना और जननी सुरक्षा चला रहे हैं। मामा चाहते हैं कि उनकी भांजियाँ सुरक्षित रहें और उनका सर्वांगीण विकास हो।
लेकिन, मामा की ये भांजियाँ उन्हीं के राज्य में सुरक्षित नही हैं। प्रदेश में मासूम बच्चियों के उत्पीड़न की घटनाएँ तेजी से सामने आ रही हैं। आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार के वारदातों का खुलासा हो रहा है। महज 100 दिनों में नाबालिग लड़कियाँ दरिंदों का शिकार हुई हैं। सबसे ज्यादा समाज के दलित, अन्य पिछड़े वर्ग और कमजोर तबके की नाबालिगों को शिकार बनाया जा रहा है। समाज के कमजोर वर्ग होने के कारण ये अन्याय के खिलाफ नही लड़ते। इन्हें लगता है कि अगर ये आवाज उठाएंगे तो कोई इनकी पुकार नही सुनेगा। बात हवा की तरह फैलेगी और इनकी बदनामी होगी।
एक लड़की के लिए उसके चरित्र से बढ़कर और कुछ नहीं होता। पर उसके चरित्र पर ही प्रश्न लग जाएँ तो उसका समाज में रहना कठिन हो जाता है।
आखिर इनके मामा किस प्रकार की योजना चला रहे हैं जिससे ये लड़कियाँ अपने ही राज्य में असुरक्षित हैं? इनके मामा शिवराज सिंह चौहान को क्या इनकी चीखें सुनाई नही देती या फिर ये कहा जाये कि इनके मामा ने सिर्फ योजनाएँ ही बनाई है और इनके अमल की कोई व्यवस्था नहीं है....?

No comments:

Post a Comment